जन सेवा केन्द्र , सी०एस०सी० वास्तव में एक नया वितरण प्रक्रम है जिसमें लक्षित 70 करोड़ ग्रामीण नागरिकों को ई-गर्वमेंट और अन्य सेवाएं प्रदान की जाऐंगी। एस०सी०ए० सेवा वितरण प्रणाली को स्थापित करेगी। यह मजबूत और सुरक्षित जी 2 सी (G 2c) और बी 2 सी (B 2C) सेवाओं को प्रदान करेगा। सेवा केन्द्र संस्था एक निजी संस्था, एक सार्वजनिक संस्था, एक लघु एवं मध्यम उद्यम, एक प्रशिक्षण संस्था, एक स्वयंसेवी संगठन या फिर एक सहकारिता संस्था हो सकती है। सेवा केन्द्र संस्था आपूर्तीकर्ता, साझेदार, राज्य सरकार और सी०एस०सी० और ग्राहक को वेब आधारित मूल्य वर्धक श्रृंखला में समन्वित एवं एकीकृत करेगा।
सेवा केन्द्र संस्था की मुख्य चुनौती सुरक्षित, मजबूत और विश्वसनीय वितरण प्रणाली को व्यवस्थित करना और सेवा वितरण क्रम में आने वाले घटकों को समन्वित करना शामिल होगा।
हम आशा करते है कि आप सभी हमको सेवा का अवसर अवश्य प्रदान करने की कृपा करेंगे !!!!!